यूथ कांग्रेस देवेंद्र सिंह दादू घर चलो अभियान चुरहट विधानसभा के कई गांव में युवाओं के साथ कार्यक्रम में शामिल रहे

सीधी में ‘घर चलो, घर-घर’ चलो अभियान जारी है:


घर चलो घर का चलो अभियान जनता के लिए है और जनता ही अब समाज का प्रतिनिधित्व करेगी – देवेंद्र
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत जिले के कई गांवों का सघन भ्रमण जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ यूथ कांग्रेस जिला इकाई सीधी द्वारा जारी है जिसमें कई ग्रामीण, खेतिहर मजदूर, किसान, युवा, महिलाओं का और छात्र-छात्राओं का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोग आगे आकर के ‘घर चलो घर-घर चलो अभियान’ को सफल बना रहे हैं। गांव – गांव, गली – गली में एक नए बदलाव की रोशनी दिखाई दे रही है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ‘दादू’ ने चर्चा के दौरान बताया कि ‘घर चलो घर-घर चलो अभियान’ जनता को जनता से जोड़ने का एक अभियान है, जिसमें जनता ही समाज का प्रतिनिधित्व करें जनता ही समाज का मार्गदर्शन करें और जनता ही सरकार की कुरीतियों के खिलाफ अब आईना दिखाएं। क्योंकि आज जनता ही सबसे ज्यादा गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, से पीड़ित है जब तक वह आगे नहीं आएगी तब तक समाज, गांव, जिला की व्यवस्था नहीं सुधरेगी। इसलिए घर चलो घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत हमने जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास किया है और जन समर्थन के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि हमारा यह अभियान जनता के सहयोग से सफल हो रहा है।
यूथ कांग्रेस जिला इकाई द्वारा अब तक जिले के कई गांवों का भ्रमण किया जा चुका है और आज यह पड़ाव चुरहट क्षेत्र में पहुंच चुका है। इस अवसर पर कई युवा समाजसेवी भी कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया एवं आसपास के गांव में जाकर लोगों को कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
इस अवसर पर उपरोक्त अभियान में देवेंद्र सिंह दादू के साथ, ग्राम चोभरा दिग्विजय सिंह, कपूरी कोठार, बधवार, पिपराव सेक्टर, में घर घर चलो एवम बूथ चलो अभियान के तहत कार्यक्रम यूथ कांग्रेस पदाधिकारी गण,विनय परिहार,राहुल सिंह जी, सुधाकर द्विवेदी जी, विवेक सिंह जी, केशव सिंह जी, प्रकाश सिंह जी ,अरमान जी, योगेंद्र शुक्ला जी,दिनेश रावत जी, मृदुल सिंह जी, राजकुमार साकेत जी, आशीष तिवारी एबं सभी यूथ कांग्रेस के भाईयो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
