बागलान प्रांत की राजधानी में बम विस्‍फोट, 8 लोगों की मौत

0 40
AD Top-1 728×100

काबूल, 4 नवंबर।  अफगानिस्‍तान के बागलान प्रांत की राजधानी पुली खुमरी के बाहर एक बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हमले में छह अन्‍य नागरिक घायल हुए हैं। इस इलाके में तालिबान लड़ाके काफी सक्रिय हैं। यह उनके प्रभुत्‍व वाला इलाका है। तीन दिनों के अंदर बम विस्‍फोट की यह दूसरी वारताद है। शनिवार को इसी इलाके में एक विस्‍फोट में 11 लोग घायल हुए थे। घायलों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। यह हमला पुलिस मुख्‍यालय के समीप हुआ था। इस हमले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया था। इस हमले की जिम्‍मेदारी ताबिलान संगठन ने लिया था।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्‍ता जावेद बशारत का कहना है कि बागलान की प्रांतीय राजधानी पुली खुमरी में मरने वालों में महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक इस हमले की जिम्‍मेदारी तालिबान समेत किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं लिया है। यह कयास लगाया जा रहा है कि इस विस्‍फोट में तालिबान का हाथ हो सकता है। क्‍योंकि यह इलाका तालिबान के नियत्रंण में है। प्रवक्‍ता ने कहा है कि इस प्रांत में तालिबान काफी सक्रिय और उसका मजबूत संगठन है। इसलिए अक्‍सर तालिबान लड़ाके इस क्षेत्र में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।
बता दें कि सितंबर में तालिबान विद्रोहियों ने पुली खुमरी पर हमला किया था। इस हमले के चलते शहर के मुख्‍य राजमार्ग को एक सप्‍ताह के लिए रोक दिया गया था। इससे काबूल जाने वाला मार्ग एक सप्‍ताह तक प्रभावित हुआ था। अप्रैल माह में बागलान प्रांत की राजधानी पुली खुमरी में हुए एक बम विस्‍फोट की जिम्‍मेदारी तालिबान संगठन ने लिया था। तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने मीडिया को जारी एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली थी। यह हमला पुली खुमरी में एक क्लीनिक में हुई थी। इस बम विस्फोट में एक चिकित्सक की मौत हो गई और 18 नागरिक घायल हुए थे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100