महापर्व छठ को लेकर प्रशासन सतर्क, पटना के 22 घाट खतरनाक घोषित

0 44
AD Top-1 728×100

पटना,30 अक्टूबर। लोक आस्था का महापर्व छठ 31 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। छठ को लेकर प्रशासन के द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पटना जिला प्रशासन ने राजधानी के 22 छठ घाटों को खतरनाक घेाषित करते हुए उसे लाल कपड़ों से घेर दिया है। वहीं दानापुर से लेकर पटना सिटी तक 90 से अधिक घाटों को छठ व्रतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। दरअसल बीते 27 से 29 सितंबर के बीच हुई भारी बारिश के कारण हुए जलजमाव के चलते छठ घाटों को तैयार करने में मुश्किलें आ रही हैं। जिन 22 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है उसमें बुद्ध घाट, अदालत घाट, मिश्री घाट, टीएन बनर्जी घाट, जजेज घाट, कुर्जी पाटलिपुत्र घाट, एलसीटी घाट, बंशी घाट, अंटा घाट, जहाज घाट, सिपाही घाट, बीएन कॉलेज घाट, बांकीपुर घाट, खाजेकलां घाट, पत्थर घाट, अदरक घाट, गरेरिया घाट, पिदमड़िया घाट, नंद गोला घाट, नुरुउद्दीन घाट, बुंदेल टोली घाट और दमराही घाट शामिल हैं। छठ के दौरान लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके चलते आला अधिकारियों के द्वारा घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। छठव्रतियों की सुविधा को देखते हुए कुछ जगहों पर सीढ़ीनुमा घाट बनाए गए हैं। नदी में अधिक पानी वाले क्षेत्रों में एहतियात बरतते हुए बैरिकेडिंग की जा रही है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100