बिहार में भाजपा जदयू से सीनियर पार्टनर सुब्रमण्यम स्वामी

0 84
AD Top-1 728×100

पटना, 9 अक्टूबर। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बिहार में भाजपा-जदयू के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में जदयू से सीनियर पार्टनर है। भाजपा सांसद ने कहा कि आज देशभर में भाजपा की लहर है। बिहार में पार्टी अकेले सरकार बना सकती है।

साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन टूटने से सबसे ज्यादा नुकसान नीतीश कुमार को होगा। बता दें कि बिहार में आई बाढ़ के बाद हुए जलजमाव को लेकर भाजपा के कई नेता नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं जदयू नेता भी उनके हमले का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी बीच भाजपा सांसद ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100