महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना ने जारी की 70 उम्मीदवारों की सूची

0 58
AD Top-1 728×100

मुंबई, 1 अक्टूबर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब शिवसेना ने भी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शिवसेना की पहली लिस्ट में 70 उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का भी नाम शामिल है। आदित्य मुंबई में वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह शिवसेना परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य होंगे। आदित्य 3 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। हालांकि दोनों पार्टियों के बची सीटों पर फॉर्म्युला क्या है, अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं।
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर महाराष्ट्र विधानसभा के लिए पहली सूची जारी की गई। इस सूची में सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी नाम है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उधर, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उधर, नई दिल्ली में पहली लिस्ट जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘बीजेपी, शिवसेना और चार सहयोगी आरएसपी, आरपीआई (आठवले), शिव संग्राम और रैयत क्रांति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की तीन चौथाई बहुमत के साथ पुनः सरकार बनना तय है। 125 विधानसभाओं के प्रत्याशी तय हो गए हैं। इसकी सूची हम जारी कर रहे हैं। 12 विधानसभा के प्रत्याशी बदले गए हैं। सिटिंग 52 विधायकों को टिकट दिया है। इसमें 12 महिलाएं शामिल हैं।’शिवसेना ने भी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100