प्रिटिंड ड्रेस में कातिलाना अंदाज में नजर आई कृति सेनन

0 27
AD Top-1 728×100

मुंबई, 29 सितंबर।  एक्ट्रेस कृति सेनन की गिनती इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश डीवाज में होती है। कृति हमेशा अपने अनोखे फैशन सेंस से फैंस को चौंका देती हैं। कृति अपने यंग फैन्स के लिए स्टाइल आइकॉन हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में कृति ब्लैक कलर की फ्लोरल प्रिटिंड कोल्ड शोल्डर ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, खुले बाल, सटबल आई मेकअप और हूप ईयरिंग्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। कृति कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
कृति जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में भी दिखेंगी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, बाॅबी देओल और चंकी पांडे हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म 26 अक्तूबर को दीवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म का सामना राजकुमार राव और मौनी राॅय की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ से है जो 25 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के अलावा कृति अर्जुन कपूर के साथ फिल्म पानीपत में नजर आएंगी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100