केजरीवाल के घोटालों की जांच की जाएगी – मनोज तिवारी

0 36
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने स्कूलों में कड़ी टुकड़ी का अस्थायी कमरे बनवाकर न सिर्फ 2000 करोड़ रूपये का भ्रष्टाचार किया है, बल्कि दिल्ली के छोटे-छोटे बच्चों की जिंदगी से भी खिलवाड़ किया है। इस तरह के अस्थायी निर्माण कभी भी छतिग्रस्त हो सकते हैं और बच्चों के लिये खतरा उत्पन्न हो सकता है, जबकि निगम ने इससे एक चैथाई कम लागत में पक्की छत बनाकर कमरों का निर्माण करवाया है, इसके भी सभी दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपे जायेंगे।

तिवारी ने कहा कि केजरीवाल खुद को सत्ता में बने रहने के लिए आनन-फानन में काम करने की नौटंकी कर रहे हैं। जिसकी वजह से सरकारी नियम को दरकिनार कर दिया है। अभी हाल में मार्शलों की भर्ती को लेकर इतनी जल्द बाजी की गई कि भर्ती के विज्ञापन तक नहीं दिया गया और रातों रात लोगों को भर्ती करके भ्रष्टाचार किया गया। केजरीवाल को न तो दिल्ली की चिंता है और न ही दिल्ली के लोगों की कोई परवाह है। यदि उन्हें दिल्ली की चिंता होती तो दिल्ली वालों के लिए केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को कभी न रोकते।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली बचाओ जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से केजरीवाल के भ्रष्टाचारों की लम्बी लिस्ट लोगों के सामने रखी जायेगी और यह बताया जायेगा कि उन्होंने 55 महीने में दिल्ली को कितनी पीड़ा दी है और अनधिकृत कालोनियों की कितनी दुर्दशा की है। केजरीवाल को दिल्ली के लोगों ने निगम और लोकसभा चुनाव से यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके झूठ की दाल गलने वाली नहीं है।

इससे बौखलाये केजरीवाल उल्टी-सीधी हरकतें कर रहे हैं जो आने वाले समय में उनके लिए ही भारी पड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की रणनीति है, आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनने के बाद केजरीवाल सरकार द्वारा किये गये प्रत्येक घोटले की गहन जांच करके दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100