इलियाना डिक्रूज ने बॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन से किया ब्रेकअप!

मुंबई, 26 अगस्त । एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की बॉयफ्रेंड और ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के रिश्ते टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। वह पिछले कई सालों से एंड्रयू को डेट कर रही हैं। दरअसल, इलियाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी पर्सनल तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब उन्होंने बॉयफ्रेंड एंड्रयू संग अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
यह भी कहा जा रहा है कि ये जोड़ा जल्द ही अलग होने जा रहा है। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। इतना ही नहीं इलियाना के प्रेग्नेंट होने के बारे में भी कई खबरें सामने आई थीं। हालांकि इलियाना ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की। इलियाना आखिरी बार अजय देवगन के साथ ‘रेड’ फिल्म में नज़र आई थीं। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ में भी दिखाई दी थीं।
