पानी पीकर आप ऐसे कम कर सकते हैं डायबीटीज

0 108
AD Top-1 728×100

इसमें कोई शक नहीं कि पानी सबसे हेल्दी और प्योर ड्रिंक है जो न सिर्फ हमारी प्यास बुझाता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। यही वजह है कि हर वयस्क को हर दिन कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चहिए। इंसान का 70 फीसदी शरीर पानी से बना है और शरीर की सभी क्रियाएं सुचारू रूप से चलें इसके लिए भी पानी बेहद जरूरी है। कुल मिलाकर देखें तो पानी के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। बहुत से अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो डायबीटीज को दूर करने में भी पानी आपकी मदद कर सकता है। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना।अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो अगर आप नियमित रूप से पानी पीते रहें तो खून में ग्लूकोज के बढ़े हुए लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। कुछ स्टडीज में यह बात साबित भी हो चुकी है कि पानी पीने से खून में मौजूद अतिरिक्त शुगर की मात्रा को यूरीन के रास्ते शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।
शरीर में वॉटर रिटेंशन को बनाए रखने में मदद करता है एक हॉर्मोन जिसका नाम है वैसोप्रेसिन और यह तब बढ़ जाता है जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है। वैसे लोग जो अपने ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं या फिर सामान्य रूप से हेल्दी जीवन जीना चाहते हैं उन्हें हर दिन थोड़े-थोड़े अतंराल पर कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल पर सकारात्मक असर हो इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप पानी पीने के साथ-साथ शुगरी ड्रिंक्स, ऐल्कॉहॉल और जंक फूड से दूर रहें। अगर आपको सादा पानी पीना पसंद नहीं है तो आप इसे टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए पानी में पुदीने की पत्तियां, नींबू और चुटकी भर नमक डाल सकते हैं। ये एक तरह से डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक का काम करेगा जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बरकरार रखता है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100