लखनऊ के बाद चार अन्य शहरों में भी खुलेंगी औषधि प्रयोगशाला

0 52
AD Top-1 728×100

लखनऊ।लखनऊ के अलावा अब प्रदेश के चार अन्य शहरों में भी औषधि प्रयोगशाला स्थापित होगी। ये शहर वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा हैं। इन चार शहरों में प्रयोगशाला खुल जाने से पूरे प्रदेश में पांच औषधि प्रयोगशालाएं हो जाएंगी।
ऐसे में जहां अब तक छह हजार सालाना औषधियों के नमूनों की जांच की जाती है, वहीं अब क्षमता 12 हजार सालाना की हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सदन ने खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की 15.56 करोड़ की अनुपूरक बजट में मांग मंजूर कर ली। इसमें करीब 11.56 करोड़ के उपकरण व 1.40 करोड़ मैन पॉवर व 1.60 करोड़ स्टेशनरी, रसायन, फर्नीचर व अन्य उपभोग वस्तुओं के लिए दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव डा. अनिता भटनागर जैन ने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश में औषधि के नमूनों जांच के लिए केवल लखनऊ में ही प्रयोगशाला थी। चार अन्य औषधि प्रयोगशालाओं की मांग पिछले चार साल से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि लखनऊ की तरह वाराणसी, आगरा, मेरठ और गोरखपुर में भी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए बनी प्रयोगशालाओं में इतनी जगह है कि वहां औषधि प्रयोगशाला भी खुल सके। बस वहां उपकरण, ऑफिस और मैन पॉवर की जरूरत थी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर 15.56 करोड़ अनुपूरक बजट में मांगे गए थे। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई थी। 15.56 करोड़ रुपए की रकम में 60 फीसदी केन्द्र का और 40 फीसदी राज्य का अंश है। 9.34 करोड़ केन्द्र को और 6.22 करोड़ रुपये राज्य सरकार को देने हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100