पॉलिटिकल थीम पर और भी फिल्में करना चाहती हूं : अहाना कुमरा

0 37
AD Top-1 728×100

मुंबई, 6 June   —   फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री अहाना कुमरा का कहना है कि अगर उन्हें इस तरह का किरदार दोबारा मिलता है तो राजनीतिक विषय को जानने के लिए वह इस तरह की कई और भी फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी। इस साल के प्रारंभ में रिलीज हुई फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित थी।


जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह और अधिक राजनीतिक फिल्मों का हिस्सा बनना चाहेंगी? इस पर अहाना ने बताया, हां, अगर वे मुझे इस तरह का कोई रोल ऑफर करते हैं, तो क्यों नहीं! सशक्त और अच्छी अभिनेत्रियों के लिए इस तरह के किरदारों को निभाने का यह एक अच्छा समय है। इस फिल्म से उन्हें सबसे ज्यादा क्या मिला इस बारे में बात करते हुए अहाना ने कहा, ‘‘एक बिल्कुल अलग इंसान के रूप में दिखना यानि कि एक सम्पूर्ण बदलाव जिसके बारे में मैंने पहले कभी सोचा भी नहीं था, यही सबसे बड़ी उपलब्धि है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100