एक बार फिर उठी, इंजीनियरिंग काॅलेज की मांग

0 84
AD Top-1 728×100

नरसिहपुर। लंबे समय से जिला मुख्यालय में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर समय समय पर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने संबंधितों का ध्यान आकर्षित किया है। अब पुनः इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की है।

इस संबंध में युवा कांग्रेस के विस क्षेत्र अध्यक्ष रोहित पटैल ने बताया कि बीते दिवस मुख्यमत्री कमलनाथ एंव जिले के प्रभारी मंत्री तरूण भनोट को ज्ञापन देकर नरसिहपुर जिला मुख्यालय में इंजीनियरिंग कॉलेज चालू करने का आग्रह किया गया है। युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव अतुल चौरसिया, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष विवेक पटैल, एनएसयूआई आईटीसेल के प्रदेश समन्वयक अंकुर बटरी, ईशान राय, प्रियंक कहार, अभिषेक प्रजापति, रितेश उपाध्याय, शिवम पाठक,संस्कार कौरव, सानू यादव, शरद नेमा, गोल्डी खान, आजाद खान आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री एंव प्रभारी मंत्री को दिए गए ज्ञापन में पालिटेक्निक कांलेज भवन में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाने का सुझाव दिया गया । युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एंव प्रभारी मंत्री ने इस दिशा में कार्यवाही का आश्वासन दिया है

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100