सर्च ऑपरेशन में तालिबानी गर्वनर समेत 10 आतंकियों की मौत

0 58
AD Top-1 728×100

काबुल, 28 May  —   भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान की सेना के एक ऑपरेशन में 10 आतंकी मारे गए हैं। इसमें फरयाब के ख्वाजा साब पोश जिले में तैनात तालिबानी गर्वनर के भी मारे जाने की खबर है। 209 शाहीन पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है।

इससे पहले फरवरी में महीने में भी सेना ने पुल प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर हमला कर 20 आतंकियों को मार गिराया था। इस मुठभेड में अफगान सेना का भी एक जवान शहीद हो गया था। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया था कि सेना ने 12 फरवरी को आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरु किया था। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जिले से तालिबानी आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता।
इससे पहले कुंदूज और बागलान प्रांत में तालिबान लड़ाकों ने सुरक्षा चौकियों पर किया था। इस हमले में 41 सुरक्षा बलों की मौत हो गई थी। हमले में 20 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए थे। कुंदूज प्रांत के उप प्रांतीय परिषद के प्रमुख सफी अमीरी ने कहा था कि तालिबान लड़ाकों ने आधी रात के बाद कुंदूज शहर के बाहरी इलाके में स्थित सुरक्षा चौकियों पर हमला किया। इसमें 27 सैनिक और स्थानीय पुलिस के तीन सदस्य शहीद हो गए। हमले में 15 सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100