शत्रु ने मौलाना से मांगा पत्नी के लिए समर्थन

0 81
AD Top-1 728×100

लखनऊ , 4 May –   लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की गठबंधन उम्मीदवार व पूनम सिन्हा के पति फिल्म अभिनेता व कोंग्रेसी नेता शत्रुधन सिन्हा ने आज लखनऊ में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, से मुलाकात कर समर्थन मांगा है।

इस दौरान उनके साथ सपा नेता फाकिर सिद्दीकी भी मौजूद रहे। लखनऊ में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होना है। सपा की पूनम सिन्हा का सामना भाजपा के राजनाथ सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम से है। राजनाथ सिंह यहां से 2014 में भी चुनाव जीत चुके हैं। वह दूसरी बार यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लखनऊ संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तरी, लखनऊ पूर्वी, लखनऊ मध्य व लखनऊ कैंट शामिल हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100