पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि शिवराजसिंह प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून और व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो गये हैं

0 75
AD Top-1 728×100

अपराधियों की सम्पत्ति राजसात कर उसका जनहित में उपयोग किया जाए !

 

बुलडोजर के नाम पर धमकाकर चल रहा है वसूली का काम !

 

बुलडोजर कानून का नहीं सरकार की विफलता का प्रतीक है -अजयसिंह

 

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

 

सीधी 4 अप्रैल, 2022

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि शिवराजसिंह प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून और व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो गये हैं| वे अपनी विफलता को छिपाने के लिए बुलडोजर का हौआ खड़ा करके सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं|

अजयसिंह ने कहा कि सरकार को अपराधियों की अवैध संपत्ति राजसात करने का अधिकार है| अवैध निर्माणों को राजसात करके उसमें आंगनबाड़ी, स्कूल, लायब्रेरी या कोई सरकारी आफिस खोलकर उसका सदुपयोग किया जा सकता है| किसी भी संपत्ति को नष्ट करने से बेहतर है कि उसका जनहित में किसी अच्छे काम के लिए उपयोग किया जाए|

सिंह ने कहा है कि कानून को कानून की तरह से ही क्रियान्वित किया जाना चाहिये। इसे मनमर्जी से लागू किया जाना अंतत: अराजकता को ही बढ़ावा देगा| उन्होंने कहा कि हमारे पास तार्किक न्याय व्यवस्था है और सरकार के पास कानून और विधि पर आधारित पर्याप्त अधिकार और शक्तियां हैं| इसे लागूकर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सकती है| उन्होंने कहा कि शिवराजसिंह की बुलडोजर वाली धमकी के बाद से भ्रष्ट अधिकारियों ने इसकी आड़ में वसूली का काम शुरू दिया है| इससे सब तरफ अफरातफरी मच गई है|

अजयसिंह ने कहा कि बुलडोजर, कानून का प्रतीक नहीं है। यह विधिक शासन के ध्वस्त हो जाने और कानून व्यवस्था को सँभालने में सरकार की विफलता से होने वाली निराशा का प्रतीक है। सरकार को विधिसम्मत राज्य की स्थापना के लिये प्रतिबध्द होना चाहिए । कानून की स्थापना, कानूनी तरीके से ही होनी चाहिए न कि डरा धमका कर या भय दिखा कर।

उक्त जानकारी

पंकज सिंह अध्यक्ष आईटी एवं सोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी सीधी म.प्र. ने दी!

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100