सीधी जिले की सिहावल विधानसभा अंतर्गत तहसील देवसर में रोड शो कर तहसील प्रांगण में डॉ हीरालाल साहू को सिहावल विधानसभा अंतर्गत तहसील देवसर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया !

0 55
AD Top-1 728×100

सीधी जिले की सिहावल विधानसभा अंतर्गत तहसील देवसर में रोड शो कर तहसील प्रांगण में डॉ हीरालाल साहू को सिहावल विधानसभा अंतर्गत तहसील देवसर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया !

 

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

सीधी दिनांक 04/04/2022 को आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री कर्ण राज सिंह चौहान ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के सीधी जिला अध्यक्ष इंजीनियर विवेक सोनी ने जिस प्रकार से पार्टी को चारों विधानसभाओं में खड़ा करने का काम किया है वह किसी से छुपा नहीं है और पार्टी लगातार अपना संगठन विस्तार कर रही है जिस प्रकार से पूरे देश में ग्राफ बढ़ रहा है कि यह देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि 10 वर्षों में पार्टी ने जो विस्तार किया है आने वाले समय में पूरे भारत देश में आम आदमी पार्टी का राज होगा,और भाजपा और कांग्रेस से जनता को छुटकारा मिलेगा, और विकास पर प्रदेश की जनता वोट करेंगी आज के कार्यक्रम के अगुआ मध्यप्रदेश के प्रवक्ता राम चरण सोनी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज क्षेत्र में जो समस्या व्याप्त है वह भारतीय जनता पार्टी की देन है सिहावल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक को जनता ने कैबिनेट मंत्री की कुर्सी पर बैठाया लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने मिलकर के सिहावल विधानसभा को लूटने का काम किया आज जो सिहावल विधानसभा के क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है उसमें सत्ता से लेकर के अधिकारी कर्मचारी सभी सलिप्त हैं. आज की सभा में यहां के जनता जनार्दन ने जो अपना अमूल्य सहयोग और योगदान दिया है उसको देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिहावल की जनता व्यवस्था परिवर्तन को तैयार है और इस बार राष्ट्र के नाम पर सिहावल की जनता आम आदमी पार्टी को वोट करेगी.
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता राम चरण सोनी जी, सीधी जिला अध्यक्ष इंजीनियर विवेक सोनी जी,जिला संगठन मंत्री कर्णराज सिंह चौहान जी,कोर कमेटी के अध्यक्ष शियारण शर्मा जी,यूथ विंग सीधी अध्यक्ष साजन अग्रहरि जी, मारकंडे प्रसाद रावत, डॉ अवधेश सिंह डॉ अरविंद पटेल एवं पार्टी के समस्त पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता गण की उपस्थिति है!

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100