चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम,परमपिता परमात्मा शिव बाबा का ध्वजारोहण करके मनाया गया नववर्ष!!

चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम!

परमपिता परमात्मा शिव बाबा का ध्वजारोहण करके मनाया गया नववर्ष!
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
सीधी- ब्रह्माकुमारी संस्था से अरुणा बहन जी ने ध्वजारोहण किया एवं सभी को जीवन में नवरात्रि के नौ दिन श्रेष्ठ संकल्प का व्रत लेने के लिए कहा। अपने दुर्गुणों का त्याग करना चाहिए तभी परमात्मा से, आदि शक्ति मातेश्वरी से हम वरदान एवं शक्तियों की प्राप्ति कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू महा संघ के जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह मडरिया, बृजेश सिंह गोरे , विनय सिंह, संजीव सिंह गहरवार, राजेश सिंह बाघेल, रमेश शर्मा, विनायक गुप्ता, राजेश गुप्ता,अपने साथी सदस्यों के साथ तथा सुमन सिंह, अन्नू सिंह, निशा सिंह, शोभा सिंह आदि उपस्थित रहे।विनय भईया ने सभी को अपना जम्मू काश्मीर अमरनाथ यात्रा का अनुभव सुनाया, और बहुत मार्मिक बात बताई की जम्मू में जो भी हिंदू हैं वो सभी अपने नाम के आगे शर्मा लगाते हैं, चाहे किसी भी जाति के हों और आपस में शादी ब्याह भी करते हैं तभी सुरक्षित हैं। क्यों की वहां कोई और जाति है ही नही हिंदू के सिवाय।

सभी को हिंदू नव वर्ष पर एक जुट होकर रहने की अपील की। भास्कर सिंह ने सभी को 8 अप्रैल को विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा निकाली जा रही ज्वारा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। एवं बताया की यात्रा मडरिया सरस्वती स्कूल से निकलेगी शोभायात्रा जो शहर का भ्रमण करने के पश्चात फूलमती मंदिर में ज्वारा मातारानी को चढ़ाया जायेगा। सहभोज का भी कार्यक्रम रहेगा।
