नुक्कड़ नाटक के साथ यातायात पुलिस पहुंची रामपुर नैकिन, बहरी पुलिस 5 को किया गिरफ्तार!!

नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से चलाया जागरूकता अभियान, चुरहट और रामपुर में जागरूकता संदेश लेकर पहुंचा यातायात जागरूकता रथ।

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
सीधी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार चौथे दिन यातायात जागरुकता रथ द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी जनमानस को दी गयी। यातायात प्रभारी कल्याणी पाल द्वारा अपने स्टाफ के साथ स्कूली बसों की चेकिंग का

अभियान लगातार चलाया गया जिसमें विभिन्न बसों में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर उनके चालान काटे गए वहीं भविष्य में गलतियों की पुनरावृत्ति ना होने की समझाइश दी गई ।

सूबेदार भागवत प्रसाद पाण्डेय एवं अन्य यातायात स्टाफ के द्वारा रामपुर थाना क्षेत्र में यातायात जन जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया एवं नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया गया इसके अतिरिक्त सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने चुरहट क्षेत्र में यातायात जन जागरूकता रथ का संचालन किया एवं लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया साथ ही जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमोड़ी थाने के स्टाफ के साथ यातायात स्टाफ के द्वारा लोगों को यातायात नियमों की सीख गांव गांव जाकर दी गई।
००००००००००००००००००
अभियान के तहत थाना बहरी पुलिस द्वारा 5 गिरफ्तारी वारंट किये गये तामील!

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बहरी पुलिस द्वारा आज दिनांक को 5 गिरफ्तारी वारंट
1 लखन सिंह पिता हीरालाल सिंह
2 शिव प्रसाद सिंह पिता भाई लाल सिंह
3 राज बहादुर सिंह पिता महावीर सिंह सभी निवासी दुवरा
4 अमर सिंह पिता लाल सिंह निवासी बम्हना सरई
5 शिवनाथ पिता महावीर सिंह निवासी दुबरा जो 2017 से मारपीट के मामले में फरार थे को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
उक्त कार्यवाही में सउनि गोविन्द साकेत, प्र.आर. सुरेश सिह, आर. राजू सिंह, आर चालक दिग्विजयसिंह का योगदान रहा!
