सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहुंचे डॉ अनूप मिश्रा खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद गांव से ही राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनते हैं

0 34
AD Top-1 728×100

सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के बाल खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु पहुंचे डॉ.अनूप

गांव और मुहल्ले से निकलकर ही बनते हैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी-डॉ. अनूप

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

  • सीधी आज पूरे देश भर में बच्चों से लेकर नौजवान क्रिकेट खेल में भाग लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं,अभी हाल में ही विन्ध्य के प्रद्दुम्न तिवारी ने क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहराया है। वहीं दूसरी तरफ गांव मुहल्ले के बच्चे उनसे प्रेरित होकर क्रिकेट को अपना भविष्य बनाने के उद्देश्य से खेलने लगे हैं।मैं बात कर रहा हूँ ऐसे ही एक मुहल्ले की जो सीधी नगरपालिका वार्ड क्रमांक 9 में आता है जहां पिछले कई दिनों सेमुहल्ले के बच्चे और नौजवान एक साथ क्रिकेट खेल रहे थे,उनकी लगन को देखते हुए नीरज कुंदेर के संयोजन एवं रोशनी प्रसाद मिश्र के समन्वयन में एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसाइटी ने दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जिसके समापन अवसर पर बाल खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु बतौर मुख्यातिथि डॉ. अनूप मिश्र पहुंचे और खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मान किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्रुबसेन सिंह जी एवं इंदौर की फ़िल्म मेकर रोशनी भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । टूर्नामेंट में लिटिल रॉयल चैलेंजर्स एवं द लिटिल ब्लास्टर के बीच अद्भुत मुकाबला हुआ लिटिल रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान रहे स्वस्तिक सिंह बघेल जिनके साथ अन्य खिलाड़ियों के रूप में कीर्ति सिंह, अनुभूति कुंदेर, सुबोध सिंह, दीपक सिंह, आराध्या तिवारी, रौनक कचरे व पुष्पेंद्र कचरे, कनिष्क तिवारी एवं नीरज कुन्देर ने अपने खेल का जौहर दिखाया वहीं दूसरी टीम द लिटिल ब्लास्टर के कप्तान कृष्णा सिंह चौहान के अतिरिक्त अभिनय कुंदेर, संस्कार सिंह, हर्ष सिंह, रजनीश जायसवाल, ऋषभ सिंह एवं मनीष सिंह, ने अपने विरोधी टीम को लोहा मनबाया व चार में से तीन मैच को जीता।अंत में मुख्यातिथ्य डॉ. अनूप मिश्र ने कलाकारों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि गांव और मुहल्ले से निकलकर ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनते हैं, आगे आने वाले समय में इन्हीं में से कोई देश का बड़ा खिलाड़ी बनेगा जो सीधी का और अपने प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100