फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ ने पूरे किए 32 साल

29, May — श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ को 32 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर निर्देशक शेखर कपूर ने कहा कि यह फिल्म कभी पुरानी नहीं हो सकती अनिल कपूर ने कहा कि वह इस फिल्म को दिवंगत निर्देशक वीरू देवगन को समर्पित करना चाहते है,

अनिल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मिस्टर इंडिया को बच्चों के लिए बनाए गए एक्शन सीन और वीरू के मिडास टच द्वारा प्रतिष्ठित बनाया गया, मैं इस फिल्म की 32वीं सालगिरह को उस व्यक्ति को समर्पित करना चाहता हूं जिसने इन अविस्मरणीय क्षणों को संभव बनाया, अनिल ने कहा कि वीरू देवगन एक अद्भुत व्यक्ति थे और मैं भाग्यशाली रहा कि उनके साथ काम करने का मौका मिला, पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार को यहां 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, शेखर ने उस फिल्म के फोटो का एक कोलाज पोस्ट किया और कैप्शन दिया कि इस फिल्म के साथ क्या है! यह आज 32 साल का है और अब भी प्रासंगिक बना हुआ है.
