उत्तर रेलवे व्यास और रूद्रपुर के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाएगा

2 नवंबर। उत्तर रेलवे ने रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के सुविधाजनक आवागमन के लिए, ब्यास और रुद्रपुर सिटी के बीच कई विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। जिसमें कुछ इस प्रकार हैं।
04664 ब्यास-रुद्रपुर सिटी स्पेशल रेलगाड़ी (1 फेरा) दिनांक 08.11.2019 को ब्यास से शाम 07.50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 07.30 बजे रुद्रपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04663 रुद्रपुर सिटी-ब्यास स्पेशल रेलगाड़ी (1 फेरा) दिनांक 13.11.2019 को रुद्रपुर सिटी से रात्रि 08.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 08.45 बजे ब्यास पहुंचेगी।
15 द्वितीय श्रेणी शयनयान और 2 द्वितीय श्रेणी सह सामानयान वाली यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में जलंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, राजपुरा, अम्बाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद और रामपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
