रेलवे ने 8 राज्यों में 9 सेवा सर्विस रेलगाड़ियां शुरू कीं

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। भारतीय रेलवे ने आजीविका और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए निकटवर्ती नगरों और शहरों तक यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को बेहतर यात्रा अवसर उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने भारत के 8 राज्यों में 9 नई सेवा सर्विस रेलगाड़ियां शुरू की हैं।
रेल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा भू-विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन माननीय पट्रौलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में दिल्ली-शामली रेल सेवा की उदघाटन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इसी के साथ अन्य 6 राज्यों में भी ऐसी रेल सेवाओं की उदघाटन यात्राओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के सदस्यगण, उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक, दिल्ली मंडल के रेल प्रबन्धक तथा रेलवे बोर्ड एवं उत्तर रेलवे के अनेक वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे ।
