बजरंग दल का फरमान, गैर हिंदू को गरबा में नही आने दे: शक्तिसिंह झाला

रविन्द्र भदौरिया
गुजरात समेत भारत में नवरात्रि खूब धाम धूम से मनाई जाती है। किंतु गुजरात में नवरात्री एक अलग ढंग से गरबा खेलकर मनाई जाती है। नवरात्रि के गरबे को लेकर बजरंग दल गांधीनगर के प्रमुख शक्तिसिंह झाला ने गुजरात के गरबा आयोजकों से कहा कि वह समारोह में किसी गैर हिंदू को नहीं आने दें। संगठन का दावा है कि नौ दिनों का नवरात्रि पर्व हिंदू महिलाओं को फंसाने का मंच बन गया है। दक्षिणपंथी संगठन ने गरबा स्थलों के बाहर लगातार गश्त करने के लिए टीमों का गठन भी किया है और लोगों को ‘लव जिहाद’ के बारे में चेतावनी देते हुए पोस्टर लगाए हैं। यह पोस्टर विशेष रूप से मुस्लिम बहुल इलाकों में लगाए गए हैं।
बजरंग दल के गांधीनगर क्षेत्र के शक्तिसिंह झाला ने कहा कि इन पोस्टरों के माध्यम से हम जनता को उस साजिश के बारे में सचेत कर रहे हैं, जिसमें हिंदू लड़कियों और महिलाओं को नवरात्रि के दौरान गैर हिंदुओं द्वारा फंसाया जाता है। उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक साल चार लाख से अधिक हिंदू लड़कियों/महिलाओं को लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। संगठन ने माता-पिता से सतर्क रहने और अपनी बेटियों को बचाने का भी आग्रह किया है। शक्तिसिंह झाला न कहा कि हिंदुओं को गरबा में भाग लेने से रोकने के लिए हमने टीमों का गठन किया है। अगर हम किसी भी विधर्मी के साथ लड़की/महिला को पकड़ेंगे तो सबसे पहले हम उसके माता-पिता को सूचित करेंगे। इसके बाद उस गैर हिंदू व्यक्ति के बारे में पता करेंगे कि गरबा में भाग लेने के पीछे कहीं उसका कोई छिपा एजेंडा तो नहीं था।
