साइड कट गाउन में ग्लैमरस अंदाज में नजर आई सुरवीन चावला

0 32
AD Top-1 728×100

मुंबई, 29 सितंबर। ‘सेक्रेड गेम्स’ की ‘जोजो’ सुरवीन चावला अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर सुरवीन की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में सुरवीन ocean ब्लू गाउन में बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं देख आपकी सांसे थम जाएंगी। सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से एक सीक्रेड सेरेमनी में शादी कर ली थी। उन्होंने लंबे समय तक अपनी शादी की बात को फैंस के साथ छुपाकर रखा। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की को भी लंबे समय बाद फैंस के साथ शेयर किया था।
सुरवीन हाल ही में वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आईं थीं। सुरवीन ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘कहीं तो होगा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘काजल’ जैसे कई शोज में काम किया। ‘सैक्रेड गेम्स’ के अलावा वो अनिल कपूर की ’24’ और ‘हक से’ वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। फिल्मों की बात करें तो सुरवीन ‘पार्च्ड’, ‘क्रीचर 3डी’ और ‘हेट स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100