पिंक बिकिनी में टोन्ड फिगर व हॉट लुक में नजर आई मौनी रॉय

0 34
AD Top-1 728×100

मुंबई, 29 सितंबर।  टीवी की नागिन यानि मौनी रॉय ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्‍कि अपने खूबसूरत फैशन सेंस की वजह से भी काफी पॉपुलर है। चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्‍टर्न, मौनी हर तरह के आउटफिट में बहेद ग्‍लैमरस नजर आती हैं। इन दिनों मौनी थाइलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। सामने आईं तस्वीर में मौनी समंदर किनारे पिंक बिकिनी में शानदार पोज देती हुई नजर आ रही हैं। बिकिनी में उनका टोन्ड फिगर और हॉट लुक देख देख आपकी सांसे थम जाएंगी।
टीवी से बॉलीवुड का रुख करने वाली मौनी की आने वाली फिल्‍म ‘मेड इन चाइना’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्‍म में मौनी राजकुमार राव की पत्‍नी बनी नजर आएंगी। वह जल्‍द ही जॉन अब्राहम के साथ फिल्‍म ‘रोमियो अकबर वॉल्‍टर’ में नजर आएंगी। इसके साथ वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100