दिल्ली : महिला ने की मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या

0 44
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 16 सितंबर। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर एक महिला ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि शक्ति नगर के रोशनआरा गार्डन की रहने वाली आइसा खान जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह चलती ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन उसके पर्स से एक मोबाइल नंबर मिला है। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन समयपुर बादली जा रही थी और इस घटना के कारण कुछ देर के लिए सेवाएं बाधित रहीं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100