अहमदाबाद के असारवा वार्ड में युवक ने भाजपा की महिला नगरपार्षद की पिटाई कर दी

0 37
AD Top-1 728×100

अहमदाबाद, 14 सितंबर। अहमदाबाद शहर के असारवा वार्ड में युवक ने भाजपा की महिला नगरपार्षद की पिटाई कर दी। उन्हें चिकित्सा के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में प्राथमिक सुविधाओं का कार्य समय से नहीं होने पर यह घटना हुई हैं।

भाजपा की महिला नगर पार्षद सुमन बहन राजपूत यहां रामजी मंदिर के पीछे नानचंद मावजी की चाली में रहती हैं। वे असारवा वार्ड में राउन्ड में थी, उस समय आंबावाडी जोगणी माता मंदिर के पीछे स्थित ताडवाली चाली में गयी थीं। वहां गत चार दिनों से पत्थर बैठाने का काम चल रहा है। इस दौरान यहां का निवासी भोलू किशन पटणी (25) आया, उसने बिना कुछ कहे सुने ही महिला नगरपार्षद को खींचकर एक्टिवा से नीचे गिरा कर लातो-घूसों से पिटाई करने लगा। देखते ही देखते लोगों ने एकत्र होकर उन्हें युवक के पंजे से छुड़ाया। उन्हें लहूलुहान हालत में चिकित्सा के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि बिना किसी कारण के ही हुए हमले में मानसिक बीमार है। इस आधार पर उसे भी जांच के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100