प्रधानमंत्री और स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाला शख्स गिरफ्तार

0 47
AD Top-1 728×100

मुंबई, 27 अगस्त ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चंद्रपुर के रहने वाले 55 साल के बलिराज धोटे ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और स्मृति ईरानी की फोटो एडिट करके पोस्ट की थी। इस आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था और बीजेपी आईटी सेल ने पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह 4 बजे आरोपी काशीनाथ धोटे को गिरफ्तार कर लिया।
महाराष्ट्र पुलिस ने काशीनाथ धोटे के खिलाफ धारा 354 अ (1), (4), और सूचना तकनीकी आधीनियम 2000 की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बलिराज धोटे के पोस्ट के खिलाफ आंदोलन कर रहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला कार्यकर्ताओं पर भी मामला दर्ज कर लिया है। इन पर बिना अनुमति के आंदोलन करने पर चंद्रपुर की मेयर अंजलि घोटेकर समेत 35 महिलाओं पर मामला दर्ज किया गया है। उनके प्रदर्शन के खिलाफ बलिराज धोटे के समर्थकों ने शिकायत की थी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100