G-7 समिट: पीएम मोदी बोले- कश्मीर द्विपक्षीय मामला, कोई कष्ट न करे

0 44
AD Top-1 728×100

बिआरित्ज , 26 अगस्त जी-7 सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के मुद्दे द्विपक्षीय है और किसी देश को इसमें कष्ट देने की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी पर उन्हें पूरा भरोसा है। भारत और अमेरिका दोनों लोकतात्रिक मूल्यों को लेकर चलने वाले देश हैं और किस तरह साथ मिलकर चल सकते हैं और क्या योगदान दे सकते हैं ऐसे कई विषयों पर गहाई से बात होती रहती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दे हैं। पाक में चुनाव के बाद पाक पीएम को मैंने फोन कर कहा था कि पाक को बीमारी, गरीबी, अशिक्षा के खिलाफ लड़ना है। दोनों देश मिलकर इसके खिलाफ लड़ना है। दोनों देश जनता की भलाई के लिए काम करें। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप से भी हमारी इस संबंध में बात होती रहती है।’ 
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, हमने पिछली रात कश्मीर मसले पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि चीजें पूरी तरह नियंत्रण में हैं। मुझे उम्मीद है कि वे कुछ अच्छा करने में कामयाब होंगे। जो बहुत अच्छा होगा। ट्रंप ने कहा, मुझे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान मिलकर समस्याओं को सुलझा लेंगे। हाल के समय में ट्रंप दो बार कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता करने की पेशकश कर चुके हैं। लेकिन भारत ने ऐसे किसी कदम का विरोध करते हुए इसे भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा बताया है। ट्रंप ने इसे मुद्दे पर मोदी से पिछले सप्ताह टेलीफोन पर बात की थी। मोदी ने उन्हें बताया था कि कश्मीर को लेकर बहुत अधिक विरोध करना और भारत के खिलाफ हिंसा भड़काने की कोशिश से शांति को नुकसान होगा। ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को इस मुद्दे पर संयम बरतने और तनाव कम करने की सलाह दी थी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100