ममताकर्मि से बोले डॉक्टर- बिल कराना है तो, ‘एक रात साथ सो जाओ

0 128
AD Top-1 728×100

पटना
बिहार में एक तरफ महिलाओं के सम्मान और हक़ का दावा किया जा रहा है तो वहीं अररिया में महिला स्वास्थ्यकर्मियों की इज्जत को तार-तार किया जा रहा है। मामला जोकीहाट रेफरल अस्पताल का है जहां के प्रभारी डॉक्टर मो. जावेद आलम पर ममताकर्मियों ने गंभीर आरोप लगाए है। ममताकर्मियों ने डीएम (जिलाधिकारी) को पत्र लिखकर बताया है कि प्रभारी समय पर बिल पास करने के एवज में कहते हैं एक रात साथ सोना होगा…इतना ही नहीं वो उनसे गाली-गलौच और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। साथ ही अस्पताल से अवैध रूपए की उगाही कर प्रभारी को रूपए देने का दवाब ममताकर्मियों पर भी बनाया जा रहा है।
जोकीहाट की आधा दर्जन से अधिक ममताकर्मियों ने इसकी लिखित शिकायत डीएम से की है। उनके मुताबिक जोकीहाट रेफरल अस्पताल के प्रभारी मो। जावेद आलम ममताकर्मियों के बिल पास करने के एवज में अमर्यादित और अनैतिक दवाब डाल रहे हैं। इतना हीं नहीं उनके साथ गाली-गलौच भी की जा रही है और इस बात को आउट करने पर धमकी भी मिल रही है।
ममताकर्मियों ने बातचीत में इसका बड़ा खुलासा करते हुए रो-रो कर अपनी बात बताई है। इन लोगों ने बताया कि प्रभारी हम लोगों पर अवैध रूपये उगाही का भी दवाब बनाते है। ऐसा नहीं करने पर मानसिक प्रताड़ना भी देते है। वहीं इतने बड़े मामले पर अररिया सदर अस्पताल के ACMO डॉक्टर एम.पी.गुप्ता ने इस पर बयान देने के बजाय संवाददाता को पत्रकारिता के एथिक्स समझाने लगे और आरोपी प्रभारी का बचाव करते नजर आए।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100