उत्तराखंड : भारी बारिश कई जिलों का बुरा हाल, कई सड़कें बंद

0 150
AD Top-1 728×100

देहरादून, 17 अगस्त ।   उत्तराखंड में भारी बारिश से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। चमोली और जोशीमठ की बात करें तो, बीती शुक्रवार की रात बारिश ने यहां काफी नुकसान किया है। बारिश के कारण कई जगहों में एनएच में पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर आने से बदरीनाथ यात्रा मार्ग अभी बंद है। सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण पहाडी नदी नाले उफान पर हैं।
बदरीनाथ हाइवे पेनी, सेलंग, लामबगड़, हनुमान चट्टी के पास मलबा आने से कई मार्ग बंद पड़े हैं। प्रशासासन ने यात्रियों को जोशीमठ, गोविन्दघाट, बदरीमाथ, पीपलकोटी, चमोली में रोक दिया है। पेनी सेलंग के निकट खनोटी नाले में मलबा व भारी पानी आने से यहां पर कुछ दुकानें खोखे बह गए हैं।
प्रशासन जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा हटाकर यातायात सुचारू करने में जुटा हुआ है। पहाड़ी पगडंडियों में भी जगह-जगह मलबा आने से लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जनपद चमोली में 25 ब्रांच सड़के बन्द हैं। भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100