सोनिया गांधी के बगल में बालू और उनके बगल में मुलायम सिंह की होगी सीट

0 53
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली—                                                                                                                                                            इस लोकसभा में किस सांसद की सीट कहां होगी यह अब लगभग तय हो चुका है। डीएमके लीडर टी आर बालू के साथ हुई अनौपचारिक चर्ता के बाद विपक्षी सांसदों में किसे पहली पंक्ति की सीट मिलेगी, यह तय हो गया है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पहली पंक्ति की ही सीट पर बैठेंगी। सोनिया के बगल में टी आर बालू और उनके बगल में एसपी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की सीट होगी। इस बेंच पर आखिरी सीट टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की होगी।
सबसे बाएं तरफ की सीट डेप्युटी स्पीकर की सीट होगी और अभी तक डेप्युटी स्पीकर का नाम फाइनल नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि लोकसभा के इस सत्र के आखिरी में डेप्युटी स्पीकर पर फैसला हो जाएगा। लोकसभा का मौजूदा सत्र बढ़ाया गया है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि लोकसभा में डेप्युट स्पीकर का पद वाईएसआर कांग्रेस को मिल सकता है।
डेप्युटी स्पीकर के ठीक बगल की सीट लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की होगी। इस बेंच के बाद थोड़ी जगह है और उसके अगली बेंच पर ही सोनिया गांधी की सीट तय हुई है। लोकसभा में सीटों की व्यवस्था को लेकर टीएमसी और वाईएसआर कांग्रेस के बीच काफी चर्चा हुई है। दोनों ही पार्टी कांग्रेस के साथ सीट शेयर करने से कतरा रही थी। दोनों पार्टियों की मांग थी कि उन्हें कांग्रेस को छोड़कर अगली सीट दे दी जाए।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100