जज की कार गड्ढे में गिरी, गंभीर रूप से घायल…!

उत्तर प्रदेश के नोएडा में परी चौक के पास एक जज की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में जज को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह घटना बीती रात की है। जब जज महोदय दिल्ली से अपने घर ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। इस घटना में जज को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने समाचार एजेंसी को बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली की तीस हजारी अदालत में कार्यरत मनीष यदुवंशी देर रात को अपनी कार से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे।
परी चौक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
